क्या हमें विशाल सेना की जरूरत है, भविष्य के युद्ध हवाई ताकत से लड़े जाएंगे: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि सेना के आकार के मामले में भारत, पाकिस्तान से श्रेष्ठ है, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने स्पष्ट रूप से साबित कर दिया है कि भविष्य के संघर्ष काफी हद तक हवाई ताकत और मिसाइलों से लड़े जाएंगे। चव्हाण ने कहा, ‘‘सेना की बात करें तो हमारे पास 12 लाख से 15 लाख सैनिक हैं, जबकि पाकिस्तान के पास पांच लाख से छह लाख सैनिक हैं। लेकिन इसका (बड़ी संख्या का) कोई महत्व नहीं है क्योंकि उस तरह का युद्ध (जमीनी स्तर पर) अब नहीं होगा।’’

इसे भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड और कोहरे ने उत्तर प्रदेश को जकड़ा, ताजमहल भी धुंधला, अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ घटी, प्रयागराज और वाराणसी में जल रहे अलाव

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान लड़ाई सिर्फ हवाई और मिसाइल हमलों तक सीमित रही और आगे भी युद्ध इसी तरह होंगे।’’ चव्हाण ने कहा, ‘‘ऐसे में 12 लाख सैनिकों की सेना रखने की क्या जरूरत है? उन्हें किसी और काम में लगाना बेहतर होगा।

News Source- PTI Information (पीटीआई-भाषा) 

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप