यात्रीगण ध्यान दें! यात्रा के दौरान फेस मास्क या शिल्ड नहीं पहनने पर हो सकती है कार्रवाई

By अंकित सिंह | Aug 28, 2020

हवाई यात्रा के दौरान चेहरे पर फेस मास्क या शिल्ड नहीं लगाने पर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, डीजीसीए के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा है कि फ्लाइट में फेस मास्क या शील्ड लगाने से मना करने वालों को अब नो फ्लाई लिस्ट में रखा जा सकता है। हालांकि यात्रियों के खिलाफ यह कार्रवाई उनके व्यवहार पर भी निर्भर करेगा। अरुण कुमार ने कहा कि अब तक ऐसे मामले नहीं आए है। हालांकि इसमें यह भी कहा जा रहा है कि हमें ऐसे व्यक्तियों के बीच अंतर समझना चाहिए जो मास्क या शिल्ड पहनने से इंकार कर रहे है और जो पानी या खाने के लिए मास्क या शिल्ड चेहरे से हटाते है।

इसे भी पढ़ें: SpiceJet ने मालवाहक ए340 की पहली उड़ान पूरी की, बनीं कार्गो सेवा का परिचालन करने वाली पहली भारतीय कंपनी

आने वाले दिनों में घरेलू उड़ानों और यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कोलकाता आंशिक रूप से दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित छह शहरों की उड़ानों को बहाल कर सकता है। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में मुंबई और चेन्नई से दैनिक घरेलू उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। भारत वंदे भारत अभियान के तहत कुछ और देशों से अपने नागरिकों को वापस लाता रहेगा। इसके अलावा इसी अभियान के तहत कुछ देशों में अपने उड़ान भेज सकता है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज