क्या आप जानते हैं घर में कौन-सा पौधा लगाना शुभ है या अशुभ

By प्रकृति चौधरी | Mar 12, 2020

जीवन में आजकल हम कितनी ही चुनौतियों का सामना करते है मगर जिंदगी में कुछ बेहद अहम किरदार निभाते है हमारे घर में रखें पौधे।

1. तुलसी का पौधा: माना जाता है कि जिस स्थान पर तुलसी का पौधा होता है वहां भगवान विष्णु का निवास होता है। वातावरण में रोग फैलाने वाले कीटाणुओं एवं हवा में पर्याप्त विभिन्न विषाणुओं की संभावना भी कम होती है। तुलसी की पत्तियों के सेवन से सर्दी-जुकाम, खाँसी आदि तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं जगन्नाथ पुरी की यह चमत्कारी बातें

अगर बात की जाए तुलसी के लिए उचित स्थान की, तो सबसे उचित स्थान उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर लगाना अच्छा माना गया है, इसका कारण यह है कि इस जगह पर लक्ष्मी जी का वास होता है अर्थात उस घर में लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।

2. मनी प्लांट: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिससे घर परिवार में हमेशा लक्ष्मी रहती है, मगर काम ही लोगों को इसकी जानकारी होगी कि यह पौधा खरीदा नहीं, बल्कि चोरी करके लगाया जाता है।

3. कांटेदार पौधे: पौधों की अपनी अलग सुंदरता होती है किंतु कुछ ऐसे भी पौधे होते हैं जिनको घर में लगाना वास्तुशास्त्र में सही नहीं माना गया, उसमे सबसे पहले वो पौधा आता है जिसको काटने या छिलने पर सफेद द्रव्य निकलते है उससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है इस प्रकार के पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए।


4. गुलाब: जब पौधों की, फूलों की बात हो, तब हर किसी की पहली पसंद गुलाब, चंपा व चमेली जैसे पौधों पर अवश्य जाती है इसकी सुगंध घर के हर कोने को महक देती है इनकी खुशबू से मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है, मगर याद रहे कि लाल गेंदा और काला गुलाब चिंता और शोक की वृद्धि करता है।

इसे भी पढ़ें: खाटू श्रीश्यामजी मेले में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिये मंदिर की महिमा और इतिहास

5. केले का पौधा: ऐसा पौधा जब घर-परिवार में पूजा पाठ, हवन आदि होना हो, तब सबसे पहले केले के पत्तों का स्वागत किया जाता है ताकि जीवन की खुशियों में इसकी समृद्धि हो।

6. खिले फूल जीवन का उद्देश्य:  घर-व्यवसाय में हर दिन खिले हुए फूलों को लगाते हैं या रखते हैं इससे सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है, मगर फूल-पत्तियों के सूखने पर इसको बदल देना चाहिए वरना फिर यही नकारात्मक श्रेणी में आ जाते हैं।

7. छोटे पौधें: रसोई घर के अंदर गमलों में पुदीना, धनिया, पालक और हरी मिर्च छोटे पौधें के तौर पर लगाए जा सकते हैं, वास्तुशास्त्र के अनुसार इससे रसोई घर मे चीटियों-मक्खियां परेशान नहीं करती।

इसे भी पढ़ें: शिव चालीसा का पाठ करने से दूर होती हैं जीवन की सभी परेशानियां

8. बेल वृक्ष: भगवान शिव को बेल बहुत प्रिय है, बेल वृक्ष पर साक्षात भगवान शिव वास करते हैं। जिस घर मे यह वृक्ष होता है उस घर मे माँ लक्ष्मी पीढ़ियों तक वास करती हैं।

9. शमी का पौधा: पलाश, नागकेसर, शमी आदि का पौधा घर के बगीचे में लगाना शुभ होता है। शमी का पौधा उस स्थान पर लगाना उचित होता है जहां घर से निकलते हुए पौधा आपकी दाहिनी ओर हो।


10. हल्दी का पौधा: हल्दी का पौधा लगाना भी उचित माना गया है। इससे नेगेटिव एनर्जी नहीं होती।

- प्रकृति चौधरी

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर