महाराष्ट्र के पुणे में पत्नी के बाल काटने और मारपीट करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में तीखी बहस के बाद अपनी पत्नी के चाकू से कथित तौर पर बाल काटने और उस पर हमला करने के आरोप में 38 वर्षीय एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विश्रांतवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार देर रात उस समय हुई, जब शहर के धनोरी इलाके में डॉक्टर दंपति के बीच उनके घर पर कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की हालत में घर आया था और पत्नी द्वारा अपनी बहन की शादी में शामिल होने की बात कहने के बाद उसने उससे झगड़ा किया।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter