डॉक्टर का अचूक मंत्र! ये 3 नियम अपनाएं, शरीर और दिमाग दोनों रहेंगे स्वस्थ

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 11, 2025

भागदौड़ भारी जिंदगी में लोगों के पास अपनी सेहत के बेहतर रखने और खुद को फिट रखने के लिए भी समय नहीं है। जिससे कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। मोटापा भी बढ़ने लगता है। मोटापे से डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बन जाता है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोगों में मोटापा बढ़ रहा है। यदि आपका रुटीन सही होगा कि आप एकदम फिट रहेंगे। आज के समय में लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। वजन कम करने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग सबसे पहले अपनी डाइट बदलने या जिम जॉइन करने पर ध्यान देते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, वजन केवल शरीर से नहीं, बल्कि दिमाग से भी जुड़ा होता है। अगर आप अपने रुटीन में इन 3 को जरुर शामिल करें।

- पहला स्टेप- आपको यह नहीं सोचना चाहिए क्या खाना है, बल्कि ये सोचना है कि कब खाना है, दिन में आप तभी खाना खाएं जब सूर्य निकला हो। सूरज ढलने के बाद कुछ नहीं खाएं।

- दूसरा स्टेप- आपको तय करना है कि दिन में कितनी बार खाना चाहिए। एक बार या दो बार या फिर तीन बार खाना है। हालांकि, बीच में स्नैक्स या बार-बार कुछ नहीं खाना है।

- तीसरा स्टेप- स्टार्टिंग में अपने खाने की चीजें बदलें नहीं। लेकिन टाइमिंग पर ध्यान नहीं देना है। प्रत्येक दिन समय पर खाना खाएं और इसे 21 दिन तक जारी है। 

21 दिन तक ऐसा करने से क्या होगा

डॉक्टर ने बताया है कि इन 3 रुल्स को आप नियमित रुप से  21 दिन तक फॉलो करेंगे, तो आपका दिमाग इसे एक आदत के रुप में स्वीकार करेगा। यह आपका हेल्दी रुटीन बन जाएगा। ये रुटीन केवल शरीर नहीं, बल्कि आपके दिमाग और मेटाबॉलिज्म को भी ट्रेंड करता है।

प्रमुख खबरें

Political Upheaval in West Bengal! अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद TMC विधायकों की बैठक रद्द, 80 में से सिर्फ 20 पहुँचे, ममता बनर्जी बैठेंगी धरने पर

CBSE Contract Dispute | मोबाइल फोन से स्कैन की गईं आंसर शीट, राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक नियुक्ति! 5 नए न्यायाधीशों के नाम पर मुहर, जजों की संख्या बढ़कर हुई 37

पश्चिम बंगाल में महा-मंत्रिमंडल विस्तार: शुभेंदु अधिकारी सरकार में 35 नए मंत्री लेंगे शपथ; ममता राज के अंत के बाद नया समीकरण