ऐम्स में इंटर्न कर रहे डॉक्टरों ने शुरू किया धरना प्रदर्शन, रखी है प्रशासन से ये मांग

By Suyash Bhatt | Oct 28, 2021

भोपाल। भोपाल एम्स मेें इंटर्न कर रहे विद्यार्थियों ने हड़ताल कर दी है। हड़ताल कर रहे छात्र एम्स के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि कोरोना के दौरान किए गए काम का एम्स प्रबंधन ने अभी तक भुगतान नहीं किया है।

दरअसल इंटर्न डॉक्टर ने कहा है कि पेमेंट और स्टाइपेंट का भुगतान बाकी है। एम्स प्रबंधन ने इस पेमेंट पर रोक लगा कर रखी है। और कई बाहर गुहार लगाने बाद भी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद मजबूरन इन छात्रों को धरने पर बैठना पड़ा है।

वहीं एम्स प्रबंधन से जब भी पैसों को लेकर बात की तब उन्होंने कहा जल्द आ जाएंगे लेकिन कई महीने बीत गए है लेकिन अभी तक कोविड-19 के दौरान जो काम किया उसके पैसे नहीं मिले हैं।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में कोरोना ने बढ़ाई जनता की चिंता,लगातार बढ़ रही है मरीजों की संख्या

डॉक्टरों ने मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। उनके हड़ताल में जाने से एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत