रेड क्रास भोपाल के डॉक्टर, नर्स और लैब असिस्टेंट हुए फूड पॉइजनिंग से बीमार, खाने में निकल रहे काकरोज और कीड़े

By दिनेश शुक्ल | May 14, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश रेड क्रॉस सोसायटी हॉस्पीटल भोपाल में कार्यरत डॉक्टर, नर्स और लैब अस्टिटेंट फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए है। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। रेड क्रॉस भोपाल शाखा के हॉस्पीटल से सात लोगों के स्टॉफ को  शासकीय जय प्रकाश अस्पताल में कोविड- 19 की जांच के लिए ड्यूटी पर लगाया गया था। जहाँ ये पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण की जाँच में लगे हुए है। इनके रहने के लिए प्रशासन ने भोपाल के गुजराती भवन में व्यवस्था की है। यह स्वास्थ्यकर्मी शासकीय जय प्रकाश अस्पताल से काम करने के बाद इसी सेंटर पर रूकते है और पिछले कई दिनों से अपने घर भी नहीं गए है। 

 इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र से आ रहे यूपी के प्रवासी मजदूरों के साथ हादसा, 8 मजदूरों की मौत और 50 से अधिक घायल हुए

 बताया जा रहा है कि रेड क्रॉस में खाना उपलब्ध करवाने का काम स्टोरी इंचार्ज सोमदत्त तिवारी द्वारा किया जा रहा है। खाने को लेकर स्टॉफ ने कई बार शिकायत भी की थी लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जबकि ये दूषित खाना खाने से स्टॉफ नर्स अर्चना को  दो -तीन दिन से दस्त और उल्टी की शिकायत चल रही है। वही स्टॉफ नर्स मंगला की हालत आज खाना खाने के बाद बिगड़ गई वही स्टॉफ  नर्स हेमलता की हालत भी बिगड़ चुकी है। 

रेड क्रॉस सोसायटी,मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अशुतोष पुरोहित का इस बारे में कहना है कि उन्हें स्टॉफ नर्स के फूड पॉइजनिंग से बिमार होने की खबर नहीं है। लेकिन रेड क्रॉस अपने कर्मचारीयों का खाना सोसायटी की केंटीन में ही बनवाता है। उन्होनें बताया कि कलेक्टर भोपाल से चर्चा के दौरान पता चला था कि ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए खाना बनाया जाता है। वही से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी आप मंगवा सकते है। जिसके बाद दो-तीन दिन के लिए पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे के खाने का ट्रायल लिया था। अध्यक्ष अशुतोष पुरोहित ने इस मामले पर संज्ञान लेने की बात कही है। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के निर्णयों की समीक्षा के लिए बनाया मंत्री समूह

वही अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना वारियर्स की तरह सेवा में जुटे स्वास्थ्यकर्मीयों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलावाड़ से जहाँ रेड क्रॉस सोसायटी, मध्य प्रदेश के प्रबंधन पर सवाल खडे हो रहे है। तो वही किस तरह से इन स्वास्थ्यकर्मीयों के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही बरती जा रही है, यह भी इस घटना से उजागर हुआ है। वही रेड क्रॉस हॉस्पीटल के स्वास्थ्यकर्मियों की जान से किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है, यह चिंता का विषय बन गया है। साथ ही फूड पॉइजनिंग की इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी इस बारे में संज्ञान लेकर खाने की गुणवत्ता और दूषित खाने के वितरण को रोकने की तरफ कदम उठाने होगें।   

प्रमुख खबरें

Health Tips: Kidney Stone का 50% बढ़ जाता है Risk, पानी पीने में ये गलती पड़ सकती है भारी

Bada Mangal पर पैसों की तंगी और टेंशन होगी दूर, हनुमान जी को चढ़ाएं ये Special चीजें

Tamil Nadu की राजनीति में बड़ा फेरबदल! CV शनमुगम के नेतृत्व वाले AIADMK गुट ने CM विजय को दिया समर्थन

Chandranath Rath Murder | Suvendu Adhikari के PA की हत्या की जांच अब CBI के हाथ! DIG की अगुवाई में 7-सदस्यीय SIT गठित