डोडला डेयरी का शेयर 20 प्रतिशत चढ़ा, 50 करोड़ में श्री कृष्णा मिल्क्स को खरीदने का किया ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2022

नयी दिल्ली। डोडला डेयरी लिमिटेड का शेयर सोमवार को 20 प्रतिशत चढ़ गया। इससे पहले, कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए कर्नाटक की श्री कृष्णा मिल्क्स प्राइवेट लिमिटेड का 50 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था। बीएसई में कंपनी का शेयर 19.23 फीसदी की बढ़त के साथ 548 रुपये पर आ गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी कंपनी का शेयर 19.99 प्रतिशत चढ़कर 548.45 रुपये पर आ गया।

इसे भी पढ़ें: लेक्सस भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उतारने की कर रही है तैयारी

डोडला डायरी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में शनिवार को कहा था कि कंपनी ने श्री कृष्णा मिल्क्स का खरीद में गिरावट के आधार पर 50 करोड़ रुपये में अधिग्रहण के लिए एक समझौता किया है। कंपनी के अनुसार इस अधिग्रहण के समझौते की तारीख से लगभग दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है और यह नकद में रूप में किया जाएगा। गौरतलब है कि कृष्णा मिल्क्स प्राइवेट ने 1989 में अपने कारोबार की शुरुआत की थी। वह कर्नाटक में निजी क्षेत्र की पहली डेयरी कंपनी थी।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती