By अनन्या मिश्रा | May 12, 2025
जरूरी है ये जानकारी
मास्टरबेशन एक नेचुरल और कॉमन एक्टिविटी है। यह सेक्शुअल एक्टिविटी सेहत के लिहाज से सही है। वहीं मेडिकल तौर पर भी यह सुरक्षित होती है। इससे किसी भी तरह का मेंटल या फिजिकल हेल्थ को नुकसान नहीं होता है। लेकिन यह कई चीजों पर निर्भर करता है।
अगर पुरुषों की बात की जाए, तो जिन पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की स्किन में कसाव होता है, जैसे फिमोसिस और छोटा फ्रेनुलम, उन लोगों को मास्टरबेसन के दौरान ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। इन लोगों को किसी यूरोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए।
अधिकतर लोगों को लगता है कि पुरुषों में शादी से पहले मास्टरबेशन एक्टिविटी करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है। या फिर इससे महिलाओं में मां बनने में दिक्कत हो सकती है, तो बता दें कि ऐसा नहीं होता है।
एक्सपर्ट की मानें, तो इस मिथ पर बहुत सारे लोग यकीन करते हैं कि एक निश्चित संख्या में मास्टरबेशन करना ठीक रहता है। साथ ही इससे सेहत को नुकसान नहीं होता है। लेकिन यह सही नहीं हैं। क्योंकि यह सभी के लिए अलग-अलग हो सकता है। वहीं इसके सामान्य और असमान्य होने की कोई लिमिट या सटीक परिभाषा नहीं है।
मास्टरबेशन के फायदे
एक्सपर्ट के मुताबिक मास्टरबेसन के दौरान शरीर से एंड्रोर्फिन और ऑक्सीटोसिन हार्मोन्स निकलते हैं। जिससे तनाव कम होता है और शरीर को भी आराम मिलता है।
इससे सेक्शुअल प्लेजर के बारे में समझने और अपनी जरूरत व शरीर के बारे में भी कई बातें समझ आती हैं।
मास्टरबेशन से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है और महिलाओं को पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स कम होते हैं।
आमतौर पर मास्टरबेशन एक ऐसी सेक्शुअल एक्टिविटी होती है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है।
वहीं इससे प्रेग्नेंसी में भी कोई खतरा नहीं होता है।
मास्टरबेशन के नुकसान
आमतौर पर शरीर को मास्टबेशन से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन अधिक मास्टबेट करना या फिर इसकी आदत लगना नुकसानदायक हो सकता है।
अगर कोई बहुत अधिक मास्टरबेट कर रहा है, तो इससे व्यक्ति को हल्की-फुल्की इंजरी या फिर स्किन इरिटेशन का खतरा हो सकता है।
कई बार इसके साइकोलॉजिकल इफेक्ट भी होते हैं। इसको अधिक करने से गिल्ट या फिर एंग्जायटी महसूस हो सकती है।
मास्टबरेशन की आदत लग जाने पर सोशल एक्टिविटी और रिलेशनशिप पर भी इसका असर हो सकता है।
रिसर्च के अनुसार, पुरुषों में मास्टरबेशन की आदत सेक्शुअल सेटिस्फैक्शन पर भी असर डाल सकती हैं। वहीं महिलाओं में मास्टरबेसन से सेक्शुअल कॉन्फिडेंस और इंटिमेसी बढ़ती है।
वहीं मास्टरबेसन के कारण यदि इमोशनल हेल्थ या फिर फिजिकल कंफर्ट पर असर होता है। या फिर इसकी वजह से आप एंग्जायटी या डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।