By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 21, 2025
महिलाओं में ज्यादातर वजाइनल डिस्चार्ज की समस्या देखने को मिलती है। इस बारे में अधकित्तर महिलाओं कोई जानकारी भी नहीं होती है। वजाइनल डिस्चार्ज एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है जिसमें योनि से तरल या स्राव निकलता है। यह स्राव मृत कोशिकाओं और बैक्टीरिया को बाहर निकालकर योनि को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करता है। महिलाएं कई बार इंटिमेट हेल्थ और वजाइनल डिस्चार्ज या इंफेक्शन से जुड़े कई मिथ्स पर यकीन कर लेती है। वजाइनल डिस्चार्ज सभी महिलाओं को होता है लेकिन यह कितनी मात्रा में हो रहा है, किन दिनों में हो रहा है, क्या इसमें किसी तरह का दर्द या जलन हो रही है, क्या डिस्चार्ज से बदबू आ रही है या क्या इसके साथ और कोई समस्या भी हो रही है, इन बातों पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। इस मामले में देखा जाता है कि महिलाओं को लगता है कि वजाइनल डिस्चार्ज से हड्डियां कमजोर होने लगती है या फिर हड्डियों के गलने से सफेद पानी की दिक्कत होती है, क्या यह सच है, तो चलिए आपको हेल्थ एक्सपर्ट के बताई बातों के बताते हैं।
क्या वजाइनल डिस्चार्ज होने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं?
- हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक वजाइनल डिस्चार्ज से हड्डिया कमजोर होना या हड्डियों के गलने के कारण, वजाइनल डिस्चार्ज होता है, यह एक प्रकार का मिथक है। वजाइनल डिस्चार्ज एक सफेद या हल्का पारदर्शी लिक्विड होता है, जो वजाइनसा से निकलता है।
- यह वजाइन का क्लीन करने और इंफेक्शन से बचाने का एक तरीका है, यह पूरी तरह से नॉर्मल है। वजाइनल डिस्चार्ज से योनि में ड्राईनेस नहीं होती है।
- अगर आपको काफी समय से डिस्चार्ज हो रहा है, तो हो सकता है कि आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। इस बात पर ध्यान देना काफी जरुरी है।
- आपको बता दें कि, वजाइनल डिस्चार्ज सीधे तौर पर हड्डियों के कमजोर होने का कोई कनेक्शन नहीं, यह आपकी शरीर की कमजोरी हो सकती है।
- कई बार हार्मोनल इंबैलेंस, वजाइनल इंफेक्शन, इंटिमेट हाइजीन का ख्याल नहीं रखना और सेक्शुअल रिलेशन के दौरान साफ-सफाई का ख्याल न रखना समेत कई कारणों से वजाइना से अधिक डिस्चार्ज हो सकता है।
- अगर डिस्चार्ज का रंग हरा, पीला, बदबूदार हो या उसमें खुजली, जलन या दर्द हो, तो यह संक्रमण का संकेत हो सकता है और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।