पंजाब में जीत दर्ज करने पर बोले पी चिदंबरम, क्या मोदी सरकार अब भी कृषि कानूनों को लोकप्रिय मानती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पंजाब के शहरी निकाय के चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के बाद बुधवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या अब भी वह तीनों कृषि कानूनों को लोकप्रिय मानती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्या मोदी सरकार अब भी यह भी मानती है कि कृषि कानून लोकप्रिय हैं और सिर्फ पंजाब के किसानों का एक छोटा समूह इनके खिलाफ है?’’ चिदंबरम ने कहा, ‘‘किसान मतदाता हैं। इसी तरह प्रवासी कामगार, छोटे एवं मझोले कारोबारी, बेरोजगार और गरीब परिवार भी मतदाता हैं। जब इनकी बारी आएगी तो वे भी पंजाब की तरह भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय