पैगंबर मोहम्मद मामले में ओवैसी ने अलकायदा को लताड़ा, बोले- मुसलमानों को आतंकवादियों की ज़रूरत नहीं

By अनुराग गुप्ता | Jun 09, 2022

नयी दिल्ली। भाजपा से सस्पेंड हो चुकीं नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर कई गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत को धमकी दी है। जिसमें अलकायदा ने कहा कि वह गुजरात, उत्तर प्रदेश, बॉम्बे और दिल्ली में आत्मघाती हमले के लिए तैयार है। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अलकायदा को लताड़ा है। 

उन्होंने कहा कि हिन्दुत्ववादियों को मालूम होना चाहिए कि इस्लाम दहशतगर्दी को मुस्तर्द करता है। हिंदुस्तानी मुसलमानों ने हमेशा कट्टरपंथी को मुस्तर्द किया है, कभी भी यूएपीए के मुल्ज़िम को सांसद मुंतख़िब नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें: नुपुर शर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, कई और लोगों पर भी नफरत फैलाने का दर्ज हुआ मामला 

क्या है अलकायदा की धमकी ?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस समय एक चिट्ठी वायरल हो रही है जिसे अलकायदा की ओर से जारी किया गया पत्र बताया जा रहा है। अलकायदा इन द सबकांटिनेंट (AQIS) ने इस पत्र को जारी करते हुए भारत को धमकी दी है कि दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आत्मघाती हमले किये जाएंगे। 6 जून 2022 को जारी की गयी इस चिट्ठी को लेकर खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई