क्या 40 की उम्र के बाद सिकुड़ने लगता है पुरुषों का प्राइवेट पार्ट? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

By प्रिया मिश्रा | Jun 08, 2022

उम्र  बढ़ने के साथ-साथ शरीर में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे ही हमारा शरीर कमजोर होने लगता है। इसके साथ ही हमारी इम्युनिटी पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। लेकिन पुरुषों के लिंग और उम्र का भी गहरा संबंध है।शारीरिक और मानसिक प्रभावों के साथ ही उम्र के बढ़ने से पुरुषों के लिंग पर भी असर पड़ता है। जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उसके लिंग पर भी असर पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: इन शाकाहारी चीजों को करें डाइट में शामिल, दूर होगी ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। बढ़ती उम्र में टेस्टोस्टेरोन और ब्लड के प्रवाह के कम होने के कारण लिंग सिकुड़ जाता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, इस क्षेत्र की रक्त वाहिकाओं में फैट जमा हो सकता है। नतीजतन, रक्त परिसंचरण खराब हो सकता है, और शिश्न में छूट हो सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।

इतना ही नहीं, जैसे-जैसे शरीर की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे कोशिकाओं का स्वास्थ्य भी घटने लगता है। इसके अलावा, पेट और पेट के निचले हिस्से में चर्बी जमा हो जाती है। नतीजतन, लिंग छोटा दिखाई दे सकता है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उम्र के साथ, लिंग में कोलेजन स्टोर हो जाता है। जो लिंग की  इलास्टिसिटी को कम करता है। लिंग के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ की सलाह, नियमित व्यायाम और स्वस्थ भोजन बहुत महत्वपूर्ण है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा