अफगानिस्तान में कुत्तों को दी जा रही है ड्रग्स,आवारा कुत्तों को बनाया जा रहा है नशे का आदी

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 07, 2021

इंसानों  के नशा करने और ड्रग्स लेने के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अब कुत्तों को भी ड्रग्स के नशे का आदि बनाया जा रहा है। आइए जानते हैं ऐसा किस देश में हो रहा है?

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, काबुल के लोग इसलिए कुत्तों को नशा करा रहे हैं, ताकि वह यहां वहां घूमने के बजाये पास  लोगों के पास बैठकर उन्हें गर्माहट दे सकें। लोग  कुत्तों को बोतलों के जरिये नशा कराते हैं। बोतल का एक सिरा कुत्ते की नाक में फंसा दिया जाता है, दूसरी तरफ से  ड्रग्स जलाया जाता है। जिसका धुंआ  कुत्ते के नाक में जाता है। शरीर में धुआं पहुंचने के कुछ देर बाद कुत्ता बेसुध हो जाता है और वही बैठा रहता है।

 गौरतलब है कि अगस्त में सत्ता में आने के बाद तालिबान ने ऐलान किया था कि सभी नशीली दवाओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा। लेकिन लोगों को  तालिबान का भी खौफ नहीं है। आपको बता दें कि काबुल में हेरोइन सस्ती है।  यहां के भिखारी भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

कुछ वक्त पहले एक स्ट्रीट डॉग का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें देखा जा सकता था कि वह डॉग बार-बार अपने सर को दीवार से टकरा रहा था।  वीडियो देखने के बाद पशु चिकित्सक डॉक्टर मुतजबा रेजाई अपनी टीम के साथ पुल-ए सोखता ब्रिज पर गई थीं और नेशा नाम के उस कुत्ते को रेसक्यू किया था। उसके डॉक्टर मुतजबा ने बताया कि जब तक कुत्ते को ड्रग्स की तीन डोज़ नहीं मिल जाती वह बीमार रहता है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी