ट्रंप ने की घोषणा, अमेरिका के ऊर्जा मंत्री रिक पेरी देंगे इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

फोर्ट वर्थ (संयुक्त राज्य)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी ऊर्जा मंत्री रिक पेरी इस्तीफा दे रहे हैं। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि रिक ने ऊर्जा मंत्री के तौर पर अच्छा काम किया है लेकिन तीन साल लंबा समय होता है। अब हमारे पास उनका विकल्प है।

इसे भी पढ़ें: तुर्की की तरफ से सीरिया पर किए जा रहे हमलों का ट्रंप ने किया समर्थन?

ट्रंप पर 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति पर अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जांच का दबाव बनाने को लेकर महाभियोग की जांच चल रही है। ट्रंप ने कहा कि पेरी ने कुछ महीनों पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी और इस वर्ष के अंत तक वह पद छोड़ देंगे।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई