Donald Trump का बड़ा दावा, 'अगर मैं नहीं रोकता, तो भारत-पाक युद्ध में मारे जाते 3.5 करोड़ लोग'

By रेनू तिवारी | Feb 25, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया के सामने खुद को एक 'शांतिदूत' के रूप में पेश किया है। मंगलवार को अपने 100 मिनट से अधिक लंबे 'स्टेट ऑफ द यूनियन' (SOTU) संबोधन में ट्रंप ने दावा किया कि उनके हस्तक्षेप के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच एक संभावित परमाणु युद्ध टल गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के लिए हस्तक्षेप नहीं किया होता तो 3.5 करोड़ लोग मारे गए होते।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Israel Visit Live Updates: Israel में PM Modi का पावर शो! Knesset में भाषण, Netanyahu संग डिनर, जानें 24 घंटे का पूरा प्लान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर मैं हस्तक्षेप नहीं करता तो 3.5 करोड़ लोग मारे जाते।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति पहले भी इसी तरह के दावे कर चुके हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि शरीफ ने परमाणु हथियारों से लैस पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष को समाप्त करने में मदद करके लाखों लोगों की जान बचाने का श्रेय उन्हें दिया था। इससे पहले ट्रंप ने इससे कम आंकड़े बताए थे। उन्होंने एक बार पहले 2.5 करोड़ और बाद में एक करोड़ के आंकड़े का उल्लेख किया था।

ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोकने का श्रेय खुद को कई बार दे चुके हैं। यह दावा वह पिछले साल 10 मई से अब तक लगभग 100 बार कर चुके हैं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वाशिंगटन की मध्यस्थता में हुई ‘‘देर रात’’ की बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ‘‘पूर्ण और तत्काल’’ युद्धविराम पर सहमत हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Sikkim Snowfall: त्सोमगो झील के पास फंसे 2700 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू, रात भर चला बचाव अभियान

भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इनकार किया है। अपने संबोधन में ट्रंप ने कई अन्य संघर्षों को भी सूचीबद्ध किया, जिन्हें सुलझाने में उन्होंने मदद करने का दावा किया। इनमें कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, आर्मेनिया और अजरबैजान, कांगो और रवांडा तथा गाजा में युद्ध शामिल हैं, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि ये युद्ध अब ‘‘बहुत निम्न स्तर’’ पर जारी हैं।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका देश और विदेश में सुरक्षा बहाल कर रहा है। राष्ट्रपति ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में अपने दूसरे कार्यकाल के दूसरे ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में कहा, ‘‘हम गर्व से अपने देश में अमेरिकियों की सुरक्षा बहाल कर रहे हैं और विदेशों में भी अमेरिकियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। हमारा देश पहले से कहीं अधिक मजबूत है।’’ ट्रंप के संबोधन के दौरान डेमोक्रेटिक सांसदों के बाधा डालने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह मजाक नहीं है। ये बेचारे लोग।

प्रमुख खबरें

Success के नशे में चूर Honey Singh खुद को समझने लगे थे भगवान, नशे की लत पर SRK-Akshay ने दी थी ये सलाह

दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय एवं संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान के मध्य एमओयू संपन्न

सम्राट चौधरी ने बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर मल्टीमीडिया, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, डायनेमिक लाइटिंग शो का उद्घाटन किया

सास-बहू के झगड़े होंगे खत्म, Strong Relationship के लिए नई दुल्हनें फॉलो करें ये Smart Tips