मोदी को ''भारत का पिता'' कहकर ट्रंप ने किया महात्मा गांधी का अपमान: जयराम रमेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  भारत का पिता कहना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के एक बयान का हवाला देते हुए रमेश ने ट्वीट किया कि मैं (मोदी की) इस  सराहना  पर गौरवान्वित नहीं हूं। मेरा मानना है कि यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है। 

उन्होंने कहा कि इसलिए मेरे मित्र जितेंद्र सिंह, क्या आप मुझे आप भारतीय नहीं मानेंगे? अगर आपका यही मापदण्ड है तोऐसा ही कर लीजिए। दरअसल, जितेंद्र सिंह ने ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने पर कहा कि अगर किसी को इस पर गर्व नहीं होता तो उसे भारतीय कहलाने का हक नहीं है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि मुझे याद है कि भारत पहले काफी अस्थिर था। वहां काफी मतभेद और अंदरुनी झगड़े थे। लेकिन उन्होंने (मोदी ने) सबको एकजुट किया, जैसे कोई पिता करता है। शायद वह फादर ऑफ इंडिया (भारत के पिता) हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत