Nikki Haley के लिए Donald Trump ने बंद किये दरवाजे, रोक-टोक करने वालों का इसी तरह कटेगा पत्ता, किया साफ

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2024

दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ने माइक पोम्पियो और भारतवंशी निकी हेली को फिर से अपनी सरकार में शामिल करने से इनकार कर दिया है। यह घोषणा ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टुथ सोशल पर की। उन्होंने पोस्टमें कहा कि मैं पूर्व राजदूत निकी हेली या पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को ट्रंप प्रशासन में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं करूंगा, जो अभी बनने की प्रक्रिया में है।' ट्रंप के पहले कार्यकाल में पोम्पियो ने सीआईए  के डायरेक्टर और विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था, जबकि हेली ने ट्रंप प्रशासन के पहले दो वर्षों यूएन में राजदूत के रूप में सेवा की थी। 

बाइडन ने वाइट हाउस में ट्रंप को बुलाया

इसे भी पढ़ें: Trump के जीतते ही शेख हसीना का बड़ा दांव, सड़कों पर उतरी आर्मी

निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप को 13 नवंबर को वाइट हाउस में बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक के बाद औपचारिक रूप से सता ट्रप को सौंपने क्लाइमेट की प्रक्रिया शुरू होगी। यह बैठक औपचारिक होती है और यह दशको पुरानी परंपरा है। बैठक आम तौर पर 'ओवल ऑफिस' में होती है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 23 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 23 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

लावारिस कार में मिली पति की 9 टुकड़ों में कटी लाश... पत्नी और बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, UAE में रह रहे भारतीय परिवार की खौफनाक कहानी

AI Impact on Jobs: Goldman Sachs की रिपोर्ट, व्हाइट कॉलर और टेक नौकरियों पर दिखने लगा असर

Asian Games में भारतीय Skeet टीमों का कमाल, पुरुष और महिला वर्ग में जीते कांस्य पदक