Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, हमला हुआ तो अमेरिकी सेना की पूरी ताकत दिखेगी

By एकता | Jun 15, 2025

इजराइल और ईरान के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर ईरान की ओर से हम पर किसी भी तरह से हमला किया गया तो अमेरिकी सशस्त्र बलों की पूरी ताकत और शक्ति आप पर पहले कभी नहीं देखी गई स्तरों पर उतरेगी।

ट्रंप ने लिखा, 'आज रात ईरान पर हुए हमले में अमेरिका का कोई हाथ नहीं था। अगर ईरान द्वारा हम पर किसी भी तरह से हमला किया जाता है, तो अमेरिकी सशस्त्र बलों की पूरी ताकत और ताकत पहले कभी नहीं देखी गई स्तरों पर आप पर टूट पड़ेगी।'

इसे भी पढ़ें: Israel-Iran War: इजराइल के तेहरान पर हवाई हमले, ईरान ने तेल अवीव को नुकसान पहुंचाया

उन्होंने कहा कि वह आसानी से ईरान और इजराइल के बीच समझौता करा सकते हैं और इस संघर्ष को खत्म कर सकते हैं। इस बीच रविवार को ईरान ने तेहरान और वाशिंगटन डीसी के बीच छठे दौर की परमाणु वार्ता को रद्द कर दिया।

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले किए हैं और परमाणु ठिकानों और भूमिगत बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों सहित नागरिक और रक्षा बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। जवाबी कार्रवाई में इजराइल को मामूली नुकसान हुआ है, हालांकि यह पहली बार है जब राजधानी तेल अवीव को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से इतना बड़ा नुकसान हुआ है।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार