आयोवा कॉकस जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला रिएक्शन, दुनिया के लिए एक साथ आएं रिपब्लिकन हो या डेमोक्रेट या लिबरल

By अभिनय आकाश | Jan 16, 2024

आयोवा कॉकस जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने समर्थकों से कहा कि यह अच्छा होगा यदि हर कोई एक साथ आ सके और दुनिया को ठीक कर सके और जो समस्याएं और मौत और विनाश देख रहा है उसे ठीक कर सके। आयोवा कॉकस में अपनी जीत के तुरंत बाद अपने भाषण में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने सभी राजनीतिक विचारधाराओं के अमेरिकियों के एक साथ आने का आह्वान किया और मौजूदा जो बाइडेन के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए उन्हें अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति कहा। मुझे सच में लगता है कि अब समय आ गया है कि हमारे देश के सभी लोग एक साथ आएं, चाहे वह रिपब्लिकन हो या डेमोक्रेट या लिबरल या कंजर्वेटिव हो। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति पद की चुनावी दौड़ से हटे भारतवंशी रामास्वामी, आयोवा कॉकस में ट्रंप से मिली हार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के आगामी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार चुनने की लंबी प्रक्रिया की शुरुआत करने वाले आयोवा कॉकस में जीत हासिल कर ली। आयोवा कॉकस में दूसरे स्थान के लिए फ्लोरिडा के गवर्नर आर डीसैंटिस और पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल इकलौती महिला एवं संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली के बीच मुकाबला है। डीसैंटिस और हेली पूर्व राष्ट्रपति के शीर्ष विकल्प के तौर पर एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Google ने भारत के लिए की बड़ी एआई पहल: कृषि, शिक्षा और MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए की घोषणाएं

Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्तूबर को होगा लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स

Delhi CEO Ashok Kumar का निर्देश, ड्राफ्ट रोल से बाहर 47 लाख वोटरों की जांच करेंगे BLO

Farooq Abdullah ने IAS अफसर कुमार राजीव रंजन को Jammu Kashmir से बाहर भेजने की मांग उठाई