डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के टॉयलेट में महत्वपूर्ण दस्तावेजों को करते थे फ्लश! पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का हो सकता है बड़ा खुलासा

By निधि अविनाश | Aug 13, 2022

फरवरी में न्यूयॉर्क टाइम्स की पत्रकार मैगी हैबरमैन ने अपनी किताब कॉन्फिडेंस मैन में दावा किया है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में अपने कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों को टॉयलेट में फ्लश कर देते थे।अपनी किताब में खुलासा करते हुए मैगी ने बताया कि व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने इस बात का खुलासा किया था कि व्हाइट हाउस के टॉयलेट में इतने कागज फ्लश किए गए कि अब उसका टॉयलेट भी काम करना बंद हो गया है। आरोप लगाए गए कि उन्होंने कागजात फ्लश किए थे और जब इसकी सफाई की गई तो उसमें कई प्रिंटेड पेपर टॉयलेट की गंदगी में मिले थे।

इसे भी पढ़ें: लेखक सलमान रुश्दी पर हमलावर ने कैसे किया था वार, गवाह रहे पत्रकार ने घटना को किया बयां

हैबरमैन ने दावा किया कि दस्तावेजों को सत्यापित नहीं किया जा सकता। हैबरमैन ने सीएनएन को बताया, "कौन जानता है कि यह पेपर क्या था? केवल ट्रंप ही जानते होंगे।" इससे पहले फरवरी में, हैबरमैन ने कहा था, "मैंने देखा है कि व्हाइट हाउस के निवास में कर्मचारी समय-समय पर शौचालय को बंद पाते थे, इंजीनियर को आकर इसे ठीक करना होगा और इंजीनियर को जो मिलेगा, वह गीला कागज जैसा होगा जो कि टॉयलेट पेपर नहीं बल्कि नोट या कोई अन्य कागज़ का टुकड़ा होगा जिसको टॉयलेट में फ्लश कर दिया गया।"

इसे भी पढ़ें: वेंटिलेटर पर सलमान रुश्दी, गंवा सकते हैं एक आंख, चाकू घोंपने से लीवर क्षतिग्रस्त

हैबरमैन के अलावा ट्रम्प के सहयोगी से दुश्मन बने ओमारोसा मैनिगॉल्ट न्यूमैन ने भी कहा कि ट्रम्प नियमित रूप से व्हाइट हाउस के दस्तावेजों को फाड़ देते थे। उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप जानता था कि ये दस्तावेज काफी महत्वपूर्ण है और कभी न कभी इसका खुलासा हो सकता है"

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया