डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व अटार्नी को कोर्ट ने सुनाई तीन साल कैद की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2018

न्यूयार्क। डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व अटॉर्नी माइकल कोहेन को चुनाव अभियान के दौरान चंदे का दुरुपयोग करने समेत विभिन्न अपराधों में बुधवार को तीन साल कैद की सजा सुनायी गयी। कोहेन पर उन दो महिलाओं को मामले को रफा दफा करने के लिए पैसे देने का भी आरोप है जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति के संबंध थे।

यह भी पढ़ें- कोर्ट का आदेश स्टॉर्मी डेनियल्स ट्रंप को देंगी तीन लाख अमेरिकी डॉलर 

अदालत में कोहेन ने कहा ‘‘अपने निजी बर्तावों और अमेरिका के राष्ट्रपति से जुड़े बर्तावों के संबंध के बारे में मैंने जो कुछ अपना अपराध कबूला है, मैं उन सभी की जिम्मेदारी लेता हूं।’’ कोहेन (52) को न्यूयार्क के सदर्न डिस्ट्रिक के डिस्ट्रिक कोर्ट ने 36 महीने कैद की सजा सुनायी।

यह भी पढ़ें- रूस के अधिकारी ने गूगल पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी

अमेरिकी डिस्ट्रिक न्यायाधीश विलियम पौले ने कोहेन को विशेष वकील रॉबर्ट म्यूलर के आरोप के संदर्भ में भी दो महीने की अतिरिक्त सजा सुनायी। म्यूलर 2016 के चुनाव में रूस के दखल की जांच कर रहे हैं। कोहेन को छह मार्च को आत्मसमर्पण करने को कहा गया है।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड