रूस के अधिकारी ने गूगल पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी

russia-official-threatens-to-ban-google
[email protected] । Dec 12 2018 4:57PM

रूस के एक कम्युनिकेशन अधिकारी ने कहा कि अगर गूगल कुछ खास वेबसाइट को प्रतिबंधित करने के कानून का अनुपालन नहीं करता है तो गूगल को देश में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

मॉस्को। रूस के एक कम्युनिकेशन अधिकारी ने कहा कि अगर गूगल कुछ खास वेबसाइट को प्रतिबंधित करने के कानून का अनुपालन नहीं करता है तो गूगल को देश में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। 


यह भी पढ़ें- माल्या की कंपनी की हाई कोर्ट से गुहार, कंपनी को बंद न करने की अपील की

रूस ने सितंबर में एक कानून को अंगीकार किया था जिसके तहत वेबसाइटों को सर्च से प्रतिबंधित विषयवस्तु हटानी थी। इस तरह के वेबसाइट और विषय वस्तु को स्टेट रजिस्ट्री कहा जाता है।


यह भी पढ़ें- RBI के नये गवर्नर शक्तिकांत दास का नार्थ ब्लाक से मिंट स्ट्रीट तक का सफर

रजिस्ट्री में ऐसी वेबसाइटों को भी रखा गया है जो जातीय घृणा का प्रचार करते हैं। इसमें शुद्ध राजनीतिक कारणों से भी वेबसाइट को प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसी तरह के विषयवस्तु की वजह से यूक्रेन की समाचार वेबसाइट को प्रतिबंधित किया गया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़