डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में मानवीय सहायता के लिए दिए 5 करोड़ डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में अत्याचार का सामना कर रहे जातीय तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए और मानवीय सहायता को आगे बढ़ाने जैसे कार्यों के लिए पांच करोड़ डॉलर की राशि जारी की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने बताया कि यह धनराशि सीरिया में मानवाधिकार रक्षकों, नागरिक संगठनों तथा ऐसे पुनर्वास कार्यक्रमों को आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी जो हिंसा से पीड़ित जातीय तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों की सीधे तौर पर मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस राशि का प्रयोग जिम्मेदारी बढ़ाना, युद्ध से बचे विस्फोटक हटाना, समुदाय की सुरक्षा, मानवाधिकार हनन के मामलों को दर्ज करना, लिंग आधारित हिंसा और प्रताड़ना के शिकार लोगों की मदद करने जैसे कामों में भी किया जाएगा। ग्रिशम ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोगी भी अपना योगदान जारी रखेंगे। जातीय तथा धार्मिक सुरक्षा और आजादी इस प्रशासन की प्राथमिकता है।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?