ठप कामकाज के लिये डेमोक्रैट्स को निशाना बना रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2018

वाशिंगटन। सप्ताह भर से आंशिक रूप से ठप पड़े सरकारी कामकाज को फिर से पटरी पर लाने के लिए हो रही बातचीत में गतिरोध बरकरार रहने के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार डेमोक्रैट्स को निशाना बनाकर ट्वीट कर रहे हैं। ट्रंप क्रिसमस के दौरान फ्लोरिडा के क्लब में छुट्टियां मनाने के बजाए इस ठप पड़े कामकाज को लेकर व्हाइट हाउस में फंसे हुए हैं।

संघीय सेवाओं और सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने की समस्या नये साल में भी जारी रहने की आशंका है। वहीं दोनों दलों के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के दौरान इस समस्या का कोई ठोस समाधान निकलता हुआ भी नहीं दिख रहा है।


यह भी पढ़ें: कोलम्बियाई राष्ट्रपति पर संभावित हमले की साजिश की जांच

ट्रंप ने संघीय धन राशि में से अरबों डॉलर अमेरिका-मेक्सिको के बीच दीवार बनाने के लिए मांगी है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि वह इस धन का इस्तेमाल दीवार बनाने के लिए नहीं करने देंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी