डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ईरान में ‘सत्ता परिवर्तन’ नहीं चाह रहा अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2019

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ईरान के नेतृत्व को अपदस्थ करने की तरफ नहीं ढकेल रहा है बल्कि वह इसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। ट्रंप ने एक मंत्रिमंडल बैठक के दौरान कहा कि हम लोग सत्ता परिवर्तन की तरफ नहीं देख रहे, हम ऐसा बिल्कुल नहीं चाह रहे। उनके पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए।

पिछले साल अमेरिका उस अंतरराष्ट्रीय समझौते से बाहर निकल गया था जिसका लक्ष्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना था। इसके बाद ट्रंप ने ईरान पर कई प्रतिबंध लगा दिए। ईरान ने पिछले सप्ताह कहा था कि 2015 के परमाणु समझौते में तय की गई यूरेनियम संवर्धन की 3.6 फीसदी की सीमा से ज्यादा यूरेनियम जमा किया है। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावाद जरीफ ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अमेरिका आग से खेल रहा है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal