ईरान ने अमेरिका के ड्रोन को गिराकर ‘बड़ी गलती’ की: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान ने अमेरिका के ड्रोन को गिराकर ‘बड़ी गलती’ की है। यह एक ऐसी घटना है जिसके बाद वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव और बढ़ सकता है। अमेरिका और ईरान दोनों ने यह स्वीकार किया है कि ईरानी सुरक्षा बल ने अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को मार गिराया है लेकिन दोनों ने इस बारे में अलग-अलग जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में चर्च पर हमले की साजिश रचने के संदेह में सीरियाई शरणार्थी गिरफ्तार

जब उनसे पूछा गया कि वह ईरान की कथित कार्रवाई का क्या जवाब देंगे तो उन्होंने कहा कि आप को इसकी जानकारी होगी। एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने इससे इंकार किया कि उनके सलाहकार उन्हें ईरान के साथ युद्ध की तरफ धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, नहीं...ऐसा नहीं है। यह बिल्कुल उल्टा है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता