अमेरिका के 10 पूर्व रक्षा मंत्रियों ने दी चेतावनी, चुनाव विवाद में सेना को नहीं घसीटें डोनाल्ड ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के 10 पूर्व रक्षा मंत्रियों ने देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सचेत किया है कि वह चुनाव में कथित ‘‘धोखाधड़ी’’ के अपने दावों को साबित करने के लिए सेना को इसमें नहीं घसीटें। उन्होंने ट्रंप से कहा कि ऐसा करने से देश में ‘‘खतरनाक, गैरकानूनी एवं असंवैधानिक स्थिति’’ पैदा हो जाएगी। ये 10 पूर्व रक्षा मंत्री डेमोक्रेट और रिपब्लिक पार्टी दोनों से हैं। पूर्व रक्षा मंत्रियों ने ‘वाशिंगटन पोस्ट’ में रविवार को प्रकाशित एक लेख में अपने विचार साझा किए हैं और राष्ट्रपति पद छोड़ने को लेकर ट्रंप की अनिच्छा पर सवाल खड़े किए हैं। लेख में उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी सेना को चुनाव संबंधी विवाद में घसीटने के प्रयास देश को खतरनाक, गैरकानूनी और अंसवैधानिक स्थिति में ले जाएंगे।’’

इसे भी पढ़ें: फिर 50 हजार के पार हुआ सोना, चांदी भी हुआ मंहगा; देखें नई कीमतें

मैटिस ट्रंप के पहले रक्षा मंत्री थे। उनके 2018 में इस्तीफे के बाद एस्पर को रक्षा मंत्री बनाया गया था, लेकिन तीन नवंबर के चुनाव के कुछ दिन बाद ही उन्हें पद से हटा दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर