डोनाल्ड ट्रम्प की बहन हुईं सेवानिवृत्त, नागरिक कदाचार का मामले की जांच खत्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बहन फिलाडेल्फिया में संघीय अपीलीय न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत हो गई हैं। इसके साथ ही उनके खिलाफ नागरिक कदाचार जांच भी समाप्त हो गई। उनके खिलाफ करों से बचने के लिये ट्रम्प परिवार की योजनाओं में भाग लेने की रिपोर्ट आने के बाद यह जांच शुरू की गई थी।

मैरीन ट्रम्प बैरी की सेवानिवृत्ति एक अप्रैल को न्यूयॉर्क की एक शीर्ष अदालत के अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में सामने आई थी।

इसे भी पढ़ें: भारत अमेरिका रिश्ते मजबूत करने के लिए यूएस कांग्रेस में लाया गया विधेयक

न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति और उनके भाई-बहनों ने करों से बचने की कोशिश की। इसी सिलसिले में अक्टूबर में दायर चार नागरिक शिकायतों के जवाब में एक न्यायिक पैनल ने मामले की जांच शुरू की थी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह