Kamala Harris से पिछड़ने लगे डोनाल्ड ट्रंप? 1 हफ्ते में 8 प्रतिशत बढ़ी लोकप्रियता

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2024

अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला होना लगभग तय है। इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का प्रदर्शन बेहतर होता दिखाई दे रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन उम्मीदवारी से जब से पीछे हटे हैं उसके बाद से कमला हैरिस की अप्रूवल रेटिंग पिछले हफ्ते की तुलना में 8 फीसदी बढ़ गई है। ये बहुत बड़ी बात है। एबीसी न्यूज ने लैपसॉस पोल का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया है कि कमला हैरिस की अप्रूवल रेटिंग अब 43 फीसदी हो गई है। जबकि उनकी डिसअप्रूवल रेटिंग 42 फीसदी है। यानी 43 फीसदी अमेरिकी कमला हैरिस को राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं। पिछले हफ्ते कमला हैरिस की अप्रूवल रेटिंग केवल 35 फीसदी थी। जबकि डिसअप्रूवल रेटिंग 46 फीसदी थी। यानी बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव से पीछे हटने से न केवल कमला हैरिस की अप्रूवल रेटिंग में इजाफा हुआ है बल्कि डिसअप्रूवल रेटिंग में भी गिरावट आई है। 

इसे भी पढ़ें: भले ही मुझे कमजोर समझा जा रहा है, लेकिन मैं जन-केंद्रित अभियान के बल पर चुनाव जीतूंगी : हैरिस

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस की दौड़ में भले ही कमजोर (अंडरडॉग) समझा जा रहा है, लेकिन वह जमीनी स्तर पर अपने जन-केंद्रित प्रचार अभियान के बल पर नवंबर में होने वाला चुनाव जरूर जीतेंगी। राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा के बाद निधि एकत्रित करने संबंधी पहले अभियान में हैरिस ने समर्थकों से कहा कि इस साल का चुनाव देश के लिए दो दृष्टिकोण के बीच का चुनाव है-एक, जो भविष्य की ओर देखता है और दूसरा, जो देश की प्रगति को नष्ट करना चाहता है। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें