डोनाल्ड ट्रंप ने हिन्दी में किया ट्वीट, लिखा- हम भारत आने के लिए तत्पर हैं

By अंकित सिंह | Feb 24, 2020

भारत पहुंचने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली में ट्वीट कर अपनी उत्सुकता को बताया है। ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘हम भारत आने के लिए तत्पर हैं । हम रास्ते में हैँ, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!’’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का यह पहला भारत दौरा है। अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत उनकी यात्रा का इंतजार कर रहा है और इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और अधिक मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह ट्वीट में लिखा, ‘‘भारत आपकी यात्रा का इंतजार कर रहा है । आपकी यात्रा से निश्चित तौर पर दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। आपसे जल्द ही अहमदाबाद में मुलाकात होगी।’’

प्रमुख खबरें

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत