Devshayani Ekadashi 2023 । राशि के अनुसार करें दान, भगवान विष्णु प्रसन्न होकर पूरी कर देंगे सभी मनोकामनाएं

By एकता | Jun 27, 2023

देवशयनी एकादशी, जिसे हरिशयनी एकादशी भी कहते हैं, इस साल 29 जून 2023 को पड़ रही है। सनातन धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष को देवशयनी एकादशी पड़ती है। इस एकादशी के बाद चातुर्मास का प्रारंभ हो जाता है। चतुर्मास के शुरू होते ही सारे शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है क्योंकि जगत के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा (आध्यात्मिक नींद) में चले जाते हैं। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। उनके साथ माता लक्ष्मी को भी पूजा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और दान देने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। चलिए जानते हैं कि राशि के अनुसार भक्तों को क्या चीज दान करनी चाहिए।

वृषभ राशि- इस राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन कपड़ों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आने वाले समय में उनकी सभी समस्याओं और दुखों का अंत हो जाएगा।

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन खाने का दान करना चाहिए। खाने में आम, तरबूज, खरबूजे जैसे फलों का दान करें। ऐसा करना आपके भविष्य के लिए शुभ होगा।

कर्क राशि- इस राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन लोगों को पानी पिलाना चाहिए। राहगीरों को पानी पिलाकर जो पुण्य कमाया जा सकता है, वो हर दान से बढ़कर होता है।

इसे भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2023: कब है देवशयनी एकादशी?, 29 जून से 23 नवंबर तक रहेगा चातुर्मास नहीं होंगे मांगलिक कार्य

सिंह राशि- इस राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन चावल और मूंग का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आने वाले दिनों में कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि- इस राशि के जातक देवशयनी एकादशी के दिन अन्न का दान करें। बेहतर रहेगा कि आप गरीबों को खाना खिलाएं। ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा और भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलेगी।

तुला राशि- इस राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए फलों का दान करना चाहिए। इसके अलावा जातक राहगीरों को पानी भी पिला सकते हैं।

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को आम, जामुन और तरबूज जैसे मौसम फलों का दान करना चाहिए।

मकर राशि- इस राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन गरीबों-जरूरतमंदों को कलश पात्र और छाते का दान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाओं को पूरी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2023: इस दिन रखा जाएगा देवशयनी एकादशी का व्रत, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

धनु राशि- इस राशि के जातक देवशयनी एकादशी के दिन गरीबों को केसर मिलाकर दूध का दान करें। ऐसा करना संभव नहीं है तो जातक सिर्फ दूध का दान भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए गेहूं, चावल और गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से भविष्य की परेशानी दूर हो जाएगी।

मीन राशि- इस राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन पीले रंग के कपड़ों के साथ केले और गेहूं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Manish Sisodia बोले, Youth Run से साबित हुआ नशे को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा पंजाब

Duleep Trophy: ईस्ट जोन ने बनाए 355 रन, घरामी और शाहबाज ने जड़े शानदार शतक

SBI-ICICI Bank की बड़ी उपलब्धि, RBI Swap Facility के जरिए विदेशी मुद्रा भंडार में भारी इज़ाफा

Muvattupuzha को अलग जिला बनाने की मांग पर विचार करेगी सरकार: VD Satheesan