राम मंदिर के निर्माण के लिए सभी समुदायों से दानराशि स्वीकार की जाएगी : ट्रस्ट सदस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2020

बेंगलुरु। राम मंदिर के निर्माण की देखरेख के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के एक सदस्य ने रविवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए न केवल हिंदुओं से बल्कि सभी समुदायों से दान स्वीकार किया जाएगा। कर्नाटक में उडुपी स्थित पेजावर मठ के प्रमुख विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी ने कहा कि ऐसा सुझाव दिया गया है कि धन जुटाने की कोशिशों के तहत हर व्यक्ति से दस रुपये और हर परिवार से 100 रुपये लिए जाएं। वह हाल ही में ट्रस्ट की एक डिजिटल बैठक में शामिल हुए। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह महज एक सुझाव है न कि कर की तरह है। यह उन लोगों के लिए एक रूपरेखा है जो मंदिर के निर्माण में भाग लेने के इच्छुक हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम हर उस व्यक्ति से दान स्वीकार करेंगे जिसकी भगवान राम के प्रति श्रद्धा और विश्वास है।’’

इसे भी पढ़ें: आरएसएस मुख्यालय से मिट्टी को राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या भेजा गया

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने कंपनियों की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व निधि से भी अतिरिक्त वित्तीय जरूरतों को पूरा करने का प्रस्ताव दिया है। उनके अनुसार मंदिर के निर्माण में 300 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है और मंदिर से संबंधित गतिविधियों के लिए आसपास के इलाकों के विकास के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होगी। मंदिर की आधारशिला अगले हफ्ते रखी जानी है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार