2 साल से कम के बच्चों को कफ सिरफ न पिलाएं, 11 बच्चों की मौत के बाद सरकार ने जारी की एडवाइजरी

By अभिनय आकाश | Oct 03, 2025

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 11 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने छोटे बच्चों को कफ सिरप देने के खिलाफ चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा ज़िला पिछले एक पखवाड़े में किडनी फेल होने से नौ बच्चों की मौत से स्तब्ध है। मध्य प्रदेश और पड़ोसी राज्य राजस्थान, जहाँ कुछ दिन पहले सीकर में भी ऐसी ही एक मौत हुई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को अब संदेह है कि अंगों के फेल होने के ये मामले दूषित कफ सिरप के सेवन से जुड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: कफ सिरप बना जानलेवा, Madhya Pradesh में 9 बच्चों की किडनी फेल, Rajasthan भी चपेट में

हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जिन कफ सिरप को इन मौतों के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया है, उनके नमूनों में कोई मिलावट नहीं पाई गई। मंत्रालय ने कहा कि जाँच के नतीजों से पुष्टि हुई है कि सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) या एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) नहीं था, जो किडनी को गंभीर नुकसान पहुँचाने वाले रसायन माने जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi