संगीतकार ने आजीविका के लिए महाराष्ट्र सरकार से की अपील, कहा- हमें भीख न दें, लाइव संगीत कार्यक्रम की दें अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2020

औरंगाबाद। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे प्रतिबंधों के कारण रोजी रोटी से हाथ धोने वाले एक संगीतकार ने आजीविका के लिए महाराष्ट्र सरकार से कलाकारों को लाइव संगीत कार्यक्रम और शो आयोजित करने की अनुमति देने की अपील की है। ऑर्केस्ट्रा शो में सिंथेसाइजर बजाकर अपना जीवन यापन करने वाले अमर वानखेड़े शनिवार को औरंगाबाद शहर के एक बाजार में 12 घंटे तक एक तख्ती लेकर खड़े रहे, जिसमें लिखा था- ‘हमें भीख न दें, कलाकार को बचाएं, कला को बचाएं।’ 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना, कर्नाटक के अनेक हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, राहत और बचाव कार्य जारी 

लॉकडाउन लागू होने के कारण पूरे राज्य में लाइव संगीत कार्यक्रम और संगीत प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वानखेड़े के पास कमाई का कोई दूसरा साधन नहीं होने के कारण वह यहां के कनॉट इलाके में एक सड़क पर निकले, ताकि लोगों को उनके जैसे कलाकारों की दुर्दशा समझ में आए। उन्होंने कहा कि पिछले सात महीनों से लाइव शो और संगीत कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा रहे हैं। बहुत से लोग अपनी आजीविका के लिए इस पेशे पर निर्भर हैं। कलाकार ने कहा, ‘‘हमें सरकार से कोई प्रोत्साहन या सहायता नहीं चाहिए। हमें केवल अपने काम को फिर से शुरू करने की अनुमति चाहिए।’’ 

इसे भी पढ़ें: शरद पवार बोले, पीएम मोदी से मिलकर वर्षा प्रभावित किसानों के लिए मागूंगा मदद 

वानखेड़े ने कहा कि उन्हें यह भी पता चला है कि पुणे के एक कलाकार ने 10-15 दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा, सरकार कई क्षेत्रों में गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) बना रही है। अगर हमें अपने काम को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाती है तो हम इसके सभी मानदंडों का पालन करेंगे और सभी सावधानियां बरतेंगे।’’ वानखेड़े ने लोगों से उनके जैसे कलाकारों को बचाने के लिए एक ऑनलाइन अभियान चलाने की भी अपील की। वानखेड़े ने कहा कि हमें अगले महीने से काम फिर से शुरू करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है, अन्यथा हमें अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना होगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार