इन दो देशों की सीमा पर पेशाब करना पड़ सकता है भारी, रखी जा रही नजर

By निधि अविनाश | Aug 27, 2021

रूस के साथ नॉर्वे की नदी सीमा पर एक पोस्ट लगया गया है जिसमें टूरिस्ट को सीधी चेतावनी दी है कि रूस की दिशा में पेशाब करना मना है। अग्रेंजी अखबार TOI की एक खबर के मुताबिक, अगर कोई भी टूरिस्ट रूस की दिशा में पेशाब करता पाया गया तो भारी जुर्माना देना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि, ऐसा करना कानून के खिलाफ है। पोस्ट को बिल्कुल काले बोल्ड अक्षरों में अंग्रेजी में लिखा गया है ताकि उसे हर एक टूरिस्ट पढ़ सके और नियमों का पालन करें। बता दें कि इस वॉर्निंग पोस्ट को जकोबसेल्वा नदी के तट पर लगाया गया है क्योंकि यह नदी नॉर्वे को रूस से अलग करती है। पोस्ट में लिखा गया है'  "रूस की ओर पेशाब करना मना'।  यह एक आधिकारिक वॉर्निंग साइनपोस्ट है और इसे नॉर्वेजियन सीमा रक्षकों द्वारा वीडियो निगरानी के करीब लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: चीन, रूस और पाकिस्तान आखिर क्यों बन गए तालिबान के चियर लीडर्स? रिश्‍ते बनाने के लिए हैं उतावले

नॉर्वे के सीमा आयुक्त जेन्स-अर्ने होइलुंड ने इंटरनेट साइट बारेंट्स ऑब्जर्वर पर एक रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए एएफपी को बताया कि, " यह पोस्ट राहगीरों को चेतावनी देने के लिए लगाया गया है और इसका उल्लंघन करने वालों पर 3,000 क्रोनर यानि कि 290 यूरो, 340 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा। आपको बता दें कि यह क्षेत्र नार्वे की ओर पर्यटकों के लिए लोकप्रिय है और आप नदी के उस पार कुछ मीटर गज दूर रूस को बड़ी आसानी से देख सकते हैं। होइलंड ने कहा कि, प्रकृति में पेशाब करना अनिवार्य रूप से आक्रामक नहीं हैं लेकिन यह आपके दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। यह सीमा पर एक तरह से आक्रामक व्यवहार पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून के तहत आता है।

जानकारी के लिए बता दें कि नॉर्वे का यह कानून पड़ोसी राज्य और उसे सटे सीमाओं के लिए एक तरह से आक्रामक व्यवहार को प्रतिबंधित करता है। होइलुंड के अनुसार, काूनन के तहत यहां के अधिकारियों को काम सौंपा गया है कि रूस और नॉर्वे के बीच पड़ोसी संबंध अच्छे बने रहे और दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का पूरा सम्मान किया जाए। बता दें कि नॉर्वे द्वारा रूस की तरफ पेशाब करने के कई मामले सामने आए है लेकिन रूस के अधिकारियों ने सीमा पर पेशाब की घटनाओं के बारे में कभी कोई शिकायत नहीं की है। 

इसे भी पढ़ें: रूस अफगानिस्तान में तालिबान एवं उसके विरोधियों के बीच टकराव में नहीं देगा दखल

गौरतलब है कि, नॉर्वे की सीमा रक्षकों द्वारा कई साल पहले रूस की तरफ पत्थर फेंकने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, एक महिला ने केवल अपना बायां हाथ सीमा के दूसरी तरफ रख दिया था तो उसके लिए नॉर्वे अधिकारियों ने उस पर भारी जुर्माना लगाया था। बता दें कि सजा के तौर पर महिला को 8000 क्रोनर (नॉर्वे की करेंसी) देना पड़ा था। अधिकारियों ने बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए महिला पर यह आरोप लगाए थे। इससे तो आप अनुमान लगा सकते है कि नॉर्वे अधिकारी सीमा नियमों को कितनी गंभीरता से लेते है। बता दें कि रूस के साथ नॉर्वे की 197.7 किलोमीटर (123 मील) भूमि सीमा आर्कटिक में नाटो की उत्तरी सीमा है।

प्रमुख खबरें

रात को आपको भी होती है मीठा खाने की क्रेविंग, तो घर पर बनाएं गुलाब जामुन मूस

अस्तित्व बचाने के संकट से जूझती कम्युनिस्ट पार्टियां

ओडिशा में BJD अस्त और Congress पस्त, BJP को लेकर लोग हैं आश्वस्त : PM Modi

राम मंदिर का फैसला पलट देंगे राहुल गांधी!, आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा- शाह बानो मामले की तरह...