हमसे खेलो मत...जयशंकर ने अमेरिका को दिखाया अपना अजब-गजब अंदाज

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2026

भारत के विदेश मंत्री एल जयशंकर ने एक बार फिर पश्चिमी देश खासकर अमेरिका के दोहरे मापदंडों पर खुलकर हमला बोला। फिनलैंड में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय चर्चा के दौरान रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर पूछे गए इस सवाल का जवाब देते हुए जयशंकर ने साफ कर दिया कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर फैसले लेता है ना कि किसी देश के दबाव या इशारे पर। रूस यूक्रेन युद्ध के बाद भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने को लेकर लगातार सवाल उठाए जाते हैं। लेकिन इस बार जयशंकर ने अमेरिका को उसी के पुराने रुख की याद दिला दी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों के बीच 'संवाद और कूटनीति' को ही एकमात्र समाधान बताया और भारत के इस रुख को दोहराया कि 'यह युद्ध का युग नहीं है।' बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में जयशंकर ने जहाजों पर हमले के मामले में कहा कि समुद्री व्यापार सुरक्षित करना जरूरी है। दुनिया में बड़े संघर्ष जारी हैं, आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं।

इसे भी पढ़ें: GenZ प्रोटेस्ट पर सवाल टाल गए Shishir Khanal, बोले- मेरा Focus सिर्फ India-Nepal संबंधों पर

इस दौरान चर्चा के दौरान जब भारत पर रूस के प्रति नरम रुख रखने और मोरल इक्विवेलेंस बनाने का आरोप लगाया गया तब भी विदेश मंत्री जयशंकर ने बेहद तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा किसी भी यूरोपीय देश पर कभी भारतीय हथियारों से हमला नहीं हुआ। काश मैं यही बात भारत के संदर्भ में यूरोपीय हथियारों के बारे में कह पाता। यूरोप के कई देशों ने ऐसे हथियार बेचे हैं जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ हुआ। दरअसल यह पहला मौका नहीं है जब जयशंकर ने पश्चिमी देशों के नजरिए को चुनौती दी। कुछ साल पहले भी उन्होंने यूरोप को आईना दिखाते हुए कहा था कि यूरोप को यह मानसिकता बदलनी होगी कि उसकी समस्याएं दुनिया की समस्याएं हैं। यूरोप की समस्याएं नहीं। फिनलैंड से दिया गया यह ताजा बयान उसी सोच का विस्तार माना जा रहा है। संदेश बिल्कुल साफ है। भारत अब वैश्विक मंच पर किसी के दबाव में नहीं झुकेगा। फिर चाहे तेल का मामला हो, विदेश नीति हो या राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल। भारत अपने हितों को सर्वोपरि रखकर फैसले करेगा। 

जयशंकर के शब्दों में कहें तो दुनिया के इस खेल को भारत भी अच्छी तरह समझता है और अब अपने फैसले खुद लेने की स्थिति में है। 

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही