थकावट के बाद भी नहीं करना चाहते पार्टनर को निराश? इन टिप्स की मदद से बनाएं शानदार संबंध

By एकता | May 22, 2022

एक दिन में लगातार आठ घंटे तक ऑफिस में काम करने के बाद स्वाभाविक है कि हर कोई शारीरिक और मानसिक रूप से थक जाता है। इसके बाद घर जाकर भी मेहनत करने की शायद ही किसी में हिम्मत बचती होगी। इसलिए घर पर जब भी पार्टनर सेक्स की बात करता है तो लोग उनको नज़रअंदाज़ कर देते हैं या फिर उनसे दूर भागने लगते है। बार-बार थकावट का बहाना कर पार्टनर को सेक्स के लिए मना करना सही नहीं हैं। इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं और रिश्ते में खटाश पैदा हो सकती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इतना थका होने के बाद आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा सेक्स कैसे कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ संबंध बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

सेक्स के अन्य विकल्पों पर ध्यान दें- ज्यादातर कपल पेनेट्रेटिव सेक्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन अगर पुरुष पहले से ही थका हुआ है तो पेनेट्रेटिव सेक्स उन्हें और थका हुआ महसूस करवा सकता है। जिससे वह चिड़चिड़े हो सकते हैं। इसलिए आप सेक्स के अन्य विकल्प जैसे ओरल सेक्स पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अपनी लाइफ में क्रिएट करना चाहते हैं फिल्मों जैसा परफेक्ट इंटिमेट सीन? इन टिप्स की लें मदद

धीरे-धीरे करें सेक्स- अगर आप थकावट होने के बाद भी सेक्स को अच्छे से एंजॉय करना चाहते हैं तो इसे करते समय जल्दबाजी न करें। जल्दबाजी करने की वजह से आप और थक जायेंगे। इसलिए जब आप सेक्स को धीमी गति से करेंगे तो बिस्तर पर लंबे समय तक टिके रहेंगे और आपका पार्टनर सेक्स का आनंद ले पाएगा।

इसे भी पढ़ें: अगर आपके दिमाग में भी आते हैं इन जगहों पर सेक्स करने के ख्याल तो पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट

आराम वाली सेक्स पोजीशन का चुनाव करें- थकावट के बाद ऊर्जा भरा सेक्स करना मुश्किल है। इसलिए जरुरी है कि आप सेक्स के लिए कोई ऐसी पोजीशन चुने जिससे आपको संभोग का आनंद भी आये और आप ज्यादा थका हुआ भी महसूस न करें। ऐसे में स्पूनिंग सेक्स पोजीशन आपके लिए सबसे अच्छी हो सकती है। इस सेक्स पोजीशन में आप बिस्तर पर लेटकर अपने पार्टनर के साथ सेक्स का आनंद उठा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की