दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे हुआ पूरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शहर के कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों में घर-घर जाकर किया जाने वाला स्वास्थ्य सर्वे पूरा कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि सर्वे के दौरान 3.68 लाख लोगों को शामिल किया गया। एक अधिकारी के मुताबिक, 445 निषिद्ध क्षेत्रों में 1.66 लाख से अधिक एंटीजन टेस्ट किए गए।

इसे भी पढ़ें: NSUI ने DU पर लगाया लाखों छात्रों का डेटा ऑनलाइन लीक करने का आरोप, शिकायत दर्ज

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 जून को कहा था कि शहर में चलाए जा रहे अभियान की तरह ही सभी निषिद्ध क्षेत्रों में छह जुलाई तक प्राथमिकता के आधार पर घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। शुरुआत में शहर के निषिद्ध क्षेत्रों में इस सर्वे को पूरा किए जाने के लिए 30 जून की समयसीमा तय की गई थी।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana