अब स्कैमर्स की खैर नहीं, फर्जी कॉल्स को लेकर DoTका टेलीकॉम कंपनियों को नया आदेश

By Kusum | Jan 16, 2025

DoT ने टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल, बीएसएनएल, जियो और वोडाफोन आईडियाको जल्द CNAP सर्विस को रोल आउट करनेका आदेश दिया है। टेलिकॉम कंपनियां पिछले साल से कॉलर आईडी नेम प्रजेंटेशन यानी CNAP फीचर को टेस्ट कर रही है। इस फीचर के आने के बाद से फोन पर आने वाले हर कॉलर की पहचान आसानी से की जा सकती है।

वहीं पिछले दिनों पीएमओ ने भी देशभर के मोबाइल यूजर्स के हितों में ध्यान रखते हुए दूरसंचार विभाग को निर्देश दिया है कि बिना आधार बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के नए सिम कार्ड नहीं बेचे जाएं। ऐसा करने से फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए सिम कार्ड जारी नहीं किया जा सकेगा और लोगों के साथ होने वाले फ्रॉड पर लगाम लगाया जा सकेगा। 

बता दें कि, CNAP एक सप्लिमेंटरी सर्विस है जो कॉलर के नाम को फोन की स्क्रीन पर प्रदर्शित करती है। इस समय थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे TrueCaller औप भारत कॉलर आईडी एंड एंटी स्पैम भी कॉलिंग पार्टी नेम आइडेंटिफिकेशन सुविधा प्रदान करते हैं। थर्ड पार्टी ऐप् की ये सर्विस क्राउड सोर्सड डेटा पर आधारित होता है जो कि भरोसेमंद नहीं है। ट्राई ने CNAP द्वारा पिछले साल की गई सिफारिशें यूजर के केवाईसी डॉक्यूमेंट में दर्ज नाम के आधार पर की हैं।

प्रमुख खबरें

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?