माफिया के लिए महा काल है डबल इंजन की सरकार : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि माफिया, भ्रष्टाचारी, अपराधी और बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए डबल इंजन की सरकार महा काल है। लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘माफिया, भ्रष्टाचारी, अपराधी और बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए डबल इंजन की सरकार महा काल है। बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला कोई भी हो वो धरती पर नहीं रसातल में जाएगा। योगी ने कहा, मुजफ्फरनगर में जो लोग पहले लोगों का पलायन कराते थे, आज वो खुद पलायन कर चुके हैं।’’

मुख्यमंत्री ने शुक्रतीर्थ में गायों को गुड़ खिलाया और मां गंगा की आरती भी की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘करीब चार साल बाद उन्हें भागवत भूमि का दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मां गंगा की पवित्र धारा का शुक्रतीर्थ से होकर गुजरने का सपना आज साकार हो रहा है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्र देव जी की प्रेरणा से आज पूरे प्रदेश में 30 करोड़ वृक्ष लगाए जा रहे हैं। उन्‍होंने सभी से अपील करते हुए कहा, ‘‘100 साल से पुराने वृक्ष को काटने की जगह विरासत वृक्ष के रूप में सम्मान दीजिए। वृक्ष ना सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं बल्कि जल संरक्षण भी करते हैं।’’ इस अवसर पर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान