यमुना एक्सप्रेसवे पर बिना फास्टैग सोमवार से देना होगा दोगुना टोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2022

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर बिना फास्ट टैग वाले वाहन चालकों को आज यानी सोमवार से दोगुना पथकर (टोल) भरना पड़ेगा। यह नियम आज से प्रभावी हो गया है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे प्रशासन ने इस नियम को लागू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: गैर-बिजली क्षेत्रों को कोयला आपूर्ति घटने से उद्योग संकट में, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

एक्सप्रेसवे का प्रबंधन जेपी इन्फ्राटेक कर रही है। उन्होंने बताया कि जेवर टोल से लेकर आगरा टोल तक बिना फास्ट टैग के गुजरने वाले वाहन चालकों को अब दोगुना पथकर देना होगा। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस- वे पर सुरक्षित यात्रा के लिए एक्सप्रेसवे प्रबंधन कई उपाय कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: अरुंधति चौधरी ने मौजूदा चैंपियन को हराया, 4 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में

EU ने AI कंपनियों पर निगरानी के लिए बनाई नई टीम, ब्रसेल्स में कार्यालय का विस्तार

Shehzad Poonawalla ने X bio से हटाया BJP का नाम, पार्टी छोड़ने की अटकलें

Gujarat Heavy Rain: सूरत, खेड़ा और आणंद में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट