डोभाल ने भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य पर पोम्पिओ, मैटिस से की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2018

वाशिंगटन। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस और अपने अमेरिकी समकक्ष जॉन बोल्टन के साथ भारत-अमेरिका कूटनीतिक संबंधों की ‘‘भविष्य की दिशा’’ तय करने पर शुक्रवार को व्यापक चर्चा की। ट्रंप प्रशासन के तीन शीर्ष अधिकारियों के साथ डोभाल की यह बैठक एक सप्ताह पहले दोनों देशों के रक्षा तथा विदेश मंत्रियों के बीच सफल रही ‘टू प्लस टू’ वार्ता के बाद हुई है। यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन के साथ डोभाल की पहली मुलाकात है। डोभाल पिछले सप्ताह नई दिल्ली में भी पोम्पिओ और मैटिस से मिले थे।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत की गई। भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर ने एक ट्वीट कर कहा कि पिछले सप्ताह हुई टू प्लस टू वार्ता ने दोनों देशों के बीच करीबी संबंधों की दिशा तय की है।

उन्होंने बताया कि भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत हो रही है। अमेरिका भारत कूटनीतिक और साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) ने कहा, ‘‘हमने टू प्लस टू वार्ता के साथ पिछले कुछ सप्ताह में अमेरिका-भारत संबंधों में सकारात्मक प्रगति देखी है और डोभाल की अमेरिकी यात्रा के साथ यह प्रगति जारी है।’’

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक