टांडा मैडिकल कालेज के डॉ.मुकुल कुमार भटनागर शान-ए-हिन्द अवार्ड से सम्मानित

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 20, 2021

धर्मशाला  विधायक व सर्व कल्याणकारी सोसाईटी के चैयरमेन राजेन्द्र राणा के अगुवाई में चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 41 में आयोजित हुये एक सम्मान समारोह के दौरान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गर्वमेंट मैडिकल कॉलेज एंड होस्पिटल (टांडा) के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ.मुकुल कुमार भटनागर को मैडिकल क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट कार्यो के लिये नवाजा गया है। चंडीगढ़ के पूर्व सांसद और पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल द्वारा उन्हें शान-ए-हिन्द अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यक्षेत्रों से जुड़ी 12 अन्य हस्तियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इसमें नेरचौक मंडी स्थित मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉ. अक्षय मिन्हास को भी सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनजातीय नृत्य एवं क्राफ्ट मेला व स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी संग्रहालय का शुभारम्भ किया

पुरस्कार प्राप्त करने पर डॉ.भटनागर ने इस सम्मान का श्रेय उनके मरीजों का उन पर परस्पर विश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक मजबूती प्रदान करेगा जिससे की वे अपने कार्यक्षेत्र में ओर नये आयाम स्थापित कर सकेंगें।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: बादलों के ऊपर बसा Zuluk गांव, Thambi View Point से दिखती है Kanchenjunga की दिव्य चोटियां

P. Chidambaram का Rijiju पर पलटवार, पूछा- PM Modi ने विपक्ष को नहीं तो किसे कहा Dimagi Naxal?

NEET Protest: Supreme Court का बड़ा निर्देश, महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न को मिले Priority

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता