'चुनाव सुधार' को लेकर बोले डॉ. सुशील त्रिवेदी, ईवीएम को नहीं किया जा सकता हैक, पूरी तरह सुरक्षित है प्रणाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022

नई दिल्ली। छतीसगढ़ के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. सुशील त्रिवेदी ने पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए ईवीएम को सबसे बेहतर विकल्प बताते हुए कहा है कि अगर ईवीएम में छेड़छाड़ की गुंजाइश होती, तो किसी सरकार की हार नहीं होती। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर अंगुली उठाना चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करना है। डॉ. त्रिवेदी शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'शुक्रवार संवाद' को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी भी उपस्थित थे।

चुनाव में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा

छतीसगढ़ के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार चुनाव के दौरान धन का प्रचार सभी तरह के भ्रष्टाचार को जन्म देता है। चुनावी खर्च से जुड़े सुधार और राजनीति को अपराध मुक्त करने जैसे कई मुद्दे हैं, जिन पर भारत का निर्वाचन आयोग पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। हमारे देश में पुरुषों के अनुपात में महिलाओं की जनसंख्या कम है, लेकिन चुनाव में महिलाओं की भागीदारी आज पुरुषों के मुकाबले कहीं ज्यादा है।

लोकतंत्र की 'लाइफलाइन' है चुनाव

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग विश्व का सबसे शक्तिशाली चुनाव आयोग है। भारतीय लोकतंत्र को विश्व की सबसे अच्छी शासन प्रणाली के रुप में जाना जाता है और विश्वसनीय चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण 'लाइफलाइन' है। उन्होंने कहा कि जब एक देश आगे बढ़ता है, तब कई पुरानी और नई चुनौतियां सामने आती हैं, जो चुनाव आयोग को तेज और निर्णायक फैसले लेने के लिए प्रेरित करती हैं। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धन और बाहुबल की शक्ति का दुरुपयोग चिंता का विषय है, लेकिन न्यायपालिका ने हमेशा लोकतंत्र के संरक्षण का काम किया है। 

इसे भी पढ़ें: मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष और चार अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

कार्यक्रम का संचालन अपना रेडियो, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख प्रो. (डॉ.) संगीता प्रणवेन्द्र ने किया एवं स्वागत भाषण प्रकाशन विभाग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र कुमार भारती ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन डीन (छात्र कल्याण) प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने किया।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए

Nepal PM Balendra Shah ने UNGA में भारत-चीन के साथ Himalayan Climate Resilience Mechanism का दिया प्रस्ताव

White House में Donald Trump और Xi Jinping की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर बनी सहमति

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम