हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नहीं चलेगी ड्रैगन की मनमानी, भारत और अमेरिका मिलकर रोकेंगे चीन का विस्तार

By अभिनय आकाश | Apr 28, 2022

चीन की विस्तारवाद नीति से हर कोई वाकिफ है। लेकिन अब चीन की विस्तारवादी नीति को रोकने के लिए दो बड़े देश एक साथ समुद्री मोर्चे पर लामबंद होने जा रहे हैं। चीन की नौसैनिक गतिविधियों को बढ़ाने के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ मिलकर काम करेगा। अमेरिकी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत के साथ संबंध 'सबसे महत्वपूर्ण' हैं और भारत-अमेरिका संबंध 'दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक' हैं। अमेरिकी सरकार के अधिकारी ने कहा है कि भारत और अमेरिका हिंद महासागर क्षेत्र में साथ मिलकर काम करेंगे जिससे हिंद महासागर में चीन की विस्तारवादी नौसेना पर लगाम लगाई जा सके। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Blast: चीनी नागरिकों की मौत से भड़का चीन, आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की

अधिकारी ने कहा कि साथ ही, अमेरिका भारत को अपनी सेना के आधुनिकीकरण में मदद करने और देश के रक्षा स्वदेशीकरण एजेंडे का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है क्योंकि यह भारत के सशस्त्र बलों को रूसी मूल के उपकरणों और प्लेटफार्मों पर निर्भरता से दूर करने में मदद करने की अमेरिकी योजनाओं के साथ फिट बैठता है। इन प्रयासों से दोनों पक्षों के रक्षा उद्योगों का और एकीकरण भी होगा। अमेरिकी अधिकारी ने कहा, 'हिंद महासागरीय क्षेत्र में ऑपरेशनल इन्वायरमेंट बदल रहा है। यह सब केवल पीएलए की गतिविधियों की वजह से हो रहा है। इस क्षेत्र में अगर आपसी सहयोग के जरिए भारत का समर्थन किया जाए तो चीन के मनसूबे नाकाम किए जा सकते हैं।'

प्रमुख खबरें

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार