राहुल द्रविड़ ने जताई निराशा, कहा- IPL में भारतीय कोच की भागीदारी कम क्यों?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

लखनऊ। आईपीएल में भारतीय कोचों के लिये मौकों के अभाव पर निराशा जताते हुए महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्हें सहयोगी स्टाफ में नहीं लेकर टीमें गलती कर रही हैं। पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक द्रविड़ ने कहा कि भारतीय कोच किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा कि मेरा मानना है कि हमारे पास कुछ बेहतरीन कोच हैं। मुझे उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है। हमारे पास क्रिकेट में काफी प्रतिभा है और कोचों में भी।

उन्होंने कहा कि हमें उन्हें आत्मविश्वास देने की जरूरत है। मुझे दुख होता है कि हमारे कई कोचों को आईपीएल में सहायक कोच के रूप में काम करने का मौका नहीं मिलता। द्रविड़ ने कहा कि आईपीएल में इतने भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें स्थानीय कोच रहने से फायदा मिलता। वे भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर समझ सकते हैं। द्रविड़ यहां भारत अंडर 19 और अफगानिस्तान अंडर 19 टीमों के बीच वनडे श्रृंखला देखने आये हैं। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प