By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2021
नयी दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को सोमवार को एक ‘बाइक आधारित’ एम्बुलेंस सौंपी जिसे दूरदराज और संकरी गलियों में रहने वालों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस वाहन को ‘रक्षिता’ नाम दिया गया है और इसे डीआरडीओ की ‘इनमास’ प्रयोगशाला ने विकसित किया है।