स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान से महिला सशक्तिकरण का सपना होगा साकार

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 16, 2025

महिला स्वास्थ्य सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत बुधवार यानी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक राज्यभर में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ पहले दिन इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआइएमएस) में किया जाएगा। अभियान के तहत जिला अस्पताल के साथ ही सभी प्रकार के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर का आयोजन होगा। एक पखवारे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में लोगों का (प्रमुख रूप से महिलाएं) मुफ्त स्वास्थ्य जांच होगा और उन्हें परामर्श दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर 'चलो जीते हैं' का विराट प्रदर्शन, 243 LED वाहन रवाना

जिला अस्पताल के साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगी शिविर

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान में राज्य के सभी जिलों के जिला अस्पताल के साथ ही 8481 उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी), 1215 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), 141 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी), 328 शहरी उप स्वास्थ्य केंद्र (यूएसएचसी) एवं 312 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिविर लगाया जाएगा। इनमें से जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ 2 अक्तूबर तक अपनी निशुल्क परामर्श देंगे। जबकि अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 दिनों में कम से कम एक दिन विशेषज्ञ रोगियों को परामर्श देंगे। शिविर में ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, पैथोलॉजी जांच की निःशुल्क सुविधा मिलेगी। आंख के रोगियों का निशुल्क जांच और चश्मे का वितरण किया जाएगा। निःशुल्क शल्य चिकित्सा की सुविधा और मरीजों को मुफ्त एंबुलेंस सेवा का लाभ भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में