DRI ने मुंबई हवाई अड्डे पर सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 11 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2023

मुंबई। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सक्रिय एक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तस्करी में ट्रांजिट यात्री और हवाई अड्डे के कर्मचारी संलिप्त थे। उन्होंने बताया कि लगभग 2.1 करोड़ मूल्य का 3.35 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह का भंडाफोड़ उस समय हुआ जब मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ट्रांजिट यात्री को डीआरआई के अधिकारियों ने संदेह होने पर रोका और उसके पास से लगभग 3.35 किलोग्राम सोना जब्त किया।

इसे भी पढ़ें: West Bengal की मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने केरल नौका हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

डीआरआई के मुताबिक भारत सोना की तस्करी करने में शामिल यात्री बैंकॉक से दुबई और अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं और यात्रा के दौरान भारत में अल्प विराम (ट्रांजिट) के तहत रुकते हैं। निदेशालय ने बताया कि उक्त यात्री ट्रांजिट के दौरान तस्करी के सोने को हवाई अड्डे पर काम करने वाले कर्मियों को सौंप देते थे जो तस्करी का सोना हवाई अड्डे से बाहर पहुंचाते थे।

प्रमुख खबरें

New Year Eve Celebration 2026: घर बैठे नए साल 2026 का करें शानदार आगाज़, ये तरीके बना देंगे हर पल यादगार

साल 2025 में भारत ने चुनौतियों के बीच नए इतिहास रचे

सामने बैठे थे नेतन्याहू, अचानक ट्रंप करने लगे भारत की शिकायत, फिर...

Food Delivery Workers Strike | नए साल पर डिलीवरी ठप! Zomato- Swiggy के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे, 10 मिनट की डिलीवरी बंद की मांग